जमुई: मंगरुआ डीह गांव में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत, परिजन ने पड़ोसी पर शराब पिलाने का आरोप लगाया
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 मंगरुआ डीह गांव में शराब पीने से 50 वर्षीय केशो मांझी की मौत हो गई। परिवार वालों ने पड़ोसी रोहन मांझी पर शराब पिलाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा रविवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।