विदिशा: करारिया निवासी युवक से पुरानी रंजिश में मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
मंगलवार रात 8 बजे करारिया में रहने वाले 40 वर्षीय घनश्याम अहिरवार के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। बताया गया की मारपीट करने वाले लोगों से घनश्याम की पुरानी रंजिश थी। घायल होने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुसार घनश्याम के सिर में और अन्य जगहों पर चोटे आई हैं। वह नशे की हालत में था।