फिरोज़ाबाद: डीजीपी बीट सिपाही की मुस्तैदी से प्रभावित, फिरोजाबाद पुलिस को मिला सम्मान, एसएसपी ने आरक्षी को किया सम्मानित
थाना नगला सिंघी में नियुक्त आरक्षी 529 राकेश कुमार ने ऑपरेशन "पहचान" के तहत अपराधियों की सटीक जानकारी देकर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को किया प्रभावित। डीजीपी ने आरक्षी की सजगता और बीट पर नियंत्रण की सराहना करते हुए फिरोजाबाद पुलिस की कार्यशैली और एसएसपी के नेतृत्व की प्रशंसा की। एसएसपी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे क़रीबन आरक्षी को सम्मानित किया।