Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

लखीसराय: लखीसराय फिल्म महोत्सव 3 से 5 दिसंबर तक, परीक्षा फिल्म से होगा उद्घाटन

Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 30, 2025
3–5 दिसंबर 2025 तक होने वाले लखीसराय फ़िल्म महोत्सव का पोस्टर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किया। जिलाधिकारी और फ़ेस्टिवल डायरेक्टर मिथिलेश मिश्र ने बताया कि उद्घाटन फ़िल्म ‘परीक्षा’ और समापन फ़िल्म ‘छेल्लो शो’ होगी। रविवार की संध्या 5 ,1 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महोत्सव में न्यूटन सहित कई फीचर फिल्म दिखाई जाएगी। महोत्स

MORE NEWS

ऑपरेशन मुस्कान से खिले 36 लोगों के चेहरे, लखीसराय पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल
फोटो 
लखीसराय: लखीसराय पुलिस के "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत मंगलवार को 36 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उनके खोए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन उन्हें वापस सौंपे गए. पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर थाना की टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए. मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लखीसराय पुलिस और साइबर थाना के प्रति आभार जताया. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह संभव हो पाया.
इस अवसर पर आमजनों से अपील की गई कि मोबाइल फोन खो जाने या गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में पुलिस को सहायता मिलती है.
लखीसराय पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी.अभियान की सफलता से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.

ऑपरेशन मुस्कान से खिले 36 लोगों के चेहरे, लखीसराय पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल फोटो लखीसराय: लखीसराय पुलिस के "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत मंगलवार को 36 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उनके खोए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन उन्हें वापस सौंपे गए. पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर थाना की टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए. मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लखीसराय पुलिस और साइबर थाना के प्रति आभार जताया. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह संभव हो पाया. इस अवसर पर आमजनों से अपील की गई कि मोबाइल फोन खो जाने या गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में पुलिस को सहायता मिलती है. लखीसराय पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी.अभियान की सफलता से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026

लखीसराय। नया बाजार नगर भवन में सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी दूसरे दिन भी ठप रही सफाई व्यवस्था।

लखीसराय। नया बाजार नगर भवन में सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी दूसरे दिन भी ठप रही सफाई व्यवस्था।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026

लखीसराय। पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना से संबंधित जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत खुटहा पश्चिमी (प्रखंड बड़हिया) तथा ग्राम पंचायत टोरलपुर (प्रखंड सूर्यगढ़ा) में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई भूमि के प्रस्तावों पर विचार किया गया। समिति ने दोनों स्थलों की भूमि को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।बैठक में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं भवन प्रमंडल संगठन, लखीसराय से स्वीकृत स्थलों पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।डीएम ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के बजाय लगातार विभिन्न कारणों का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में भूमि की कमी का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन उपलब्ध अभिलेखों और स्थल निरीक्षण से भूमि पर्याप्त पाई गई।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को बैठकों में तथ्यात्मक एवं सही जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रामक या अधूरी जानकारी देना गंभीर विषय है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।बैठक के अंत में डीएम ने संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को स्वीकृत स्थलों पर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 15, 2026