नरवल: महाराजपुर के टिकरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के टिकरा में 32 वर्षीय आशीष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया की, परिजनों के अनुसार मृतक शराब का लती था।वह अपने कमरे से खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा था।जिसके बाद जब घर वालों ने जाकर कमरा खोला तो मृतक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।