चंदौली: सर्किट हाउस सभागार में विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक संपन्न, 9 प्रकरणों की हुई समीक्षा
विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस सभागार में कार्यकारी सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने सभापति को स्मृति चिन्ह व वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद समिति के अन्य सदस्यों का भी औपचारिक स्वागत किया गया। वहीं बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।