चंदौली: मुगलसराय में रोहिताश पाल हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, जायसवाल समाज ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
रोहिताश पाल हत्याकांड को लेकर जिले में तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर जायसवाल समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी आदित्य लांग्हे और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों का आरोप है कि पुलिस मुगलसराय के दो व्यापारियों को फर्जी फंसा रही है।