चंदौली: विकास भवन में तीन समितियों की संयुक्त बैठक, वृक्षारोपण जियो-टैगिंग एक सप्ताह में पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देशन में गुरुवार शाम विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण रोपण समिति जिला,पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ आर जगत साई ने की। सीडीओ ने वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत किए गए वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की। गंगा में प्रदूषण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।