पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पहुंची ED की टीम, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम बुधवार की दोपहर राबड़ी आवास पहुंची। ED की टीम ने राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सभी सात आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है।