पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के बाहर सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
खबर राजधानी पटना से है। जहां बुधवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के बाहर किया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में 14000 से अधिक सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी।