पटना ग्रामीण: श्याम भवन में जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
खबर राजधानी पटना से है। पाटलिपुत्रा खेल परिसर और वीर कुंवर सिंह पार्क में जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। वही इस बात की जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई है। इस दौरान यह भी बताया गया कि 30 राज्यों के करीब 1100 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वही इस चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 25 फरवरी तक किया जाएगा।