पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार से अपराध की योजना बना रहे एक वांटेड अपराधी को किया गया गिरफ्तार
बुधवार को आलमगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीनाबाजार से सूचना संकलन के आधार पर अपराध की योजना बना रहे, पटना जिले के टाॅप 10 वांछित अपराधियों की लिस्ट में शामिल, अपराधी बिकाश उर्फ बिकटिया को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। उक्त अपराधी के विरूद्ध पटना जिले के कई थानों में काण्ड दर्ज है।