उमरिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने वर्ष 2026-27 के मध्यप्रदेश बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि 4,38,317 करोड़ रुपये के बजट में पूंजीगत व्यय में 7.5 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिससे अधोसंरचना और विकास कार्यों को गति मिलेगी।