जोबट: सेवा संकल्प अभियान में 21 यूनिट रक्तदान, राणापुर और उदयगढ़ की महिलाओं ने बढ़ाई मदद
ग्राम पंचायत बोरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राणापुर और उदयगढ़ से आई महिलाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। स्थानीय अधिकारी और चिकित्सकों ने आयोजन में सहयोग दिया।