रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने लोढ़ी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
डीएम चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाा पर माल्यार्पण कर नमन किया। डीएम ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करना चाहिए।