रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर समाजसेवी के रूप में अच्छा योगदान देने वाले पत्रकार विकास का होगा सम्मान
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर शुक्रवार को समाजसेवी के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकार विकास द्विवेदी को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस के कार्यों में सहयोग देने और समाजसेवी के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विकास द्विवेदी समेत कुल चार लोगों को सम्मानित किया जाएगा।