रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश ने एनडीपीएस एक्ट में दोषी को सुनाई 8 माह के सश्रम कारावास और 4 हजार रुपये जुर्माने की सजा।
अपर सत्र न्यायाधीश ने एनडीपीएस एक्ट में दोषी को,गुरुवार दोपहर 8 माह के कारावास और 4 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश सोनी पुत्र रामचंद्र सेठ निवासी तुर्रा थाना पिपरी के खिलाफ पिपरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था ,पिपरी पुलिस की प्रभावी और लगातार पैरवी के चलते न्यायालय ने यह सजा सुनाई है।