रॉबर्ट्सगंज: मुसही गांव निवासी सीआरपीएफ जवान का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का केस
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव निवासी जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान के पुत्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दादा की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।