रॉबर्ट्सगंज: रामलीला मैदान में राष्ट्रीय नाई महासभा ने किया सम्मेलन,राज्य मंत्री संजीव गोंड़ रहे मौजूद।
रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय नाई महासभा ने गुरुवार को सम्मेलन का आयोजन किया, इस सम्मेलन में राज्य मंत्री संजीव गोड़ भी मौजूद थे। सम्मेलन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार की पहल के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार भी मौजूद थे जिन्होंने मौजूद जनसभा को संबोधित किया।