मंडला: कलेक्टर व अधिकारियों ने माहिष्मती घाट में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
Mandla, Mandla | May 26, 2026 मां नर्मदा की स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर मंगलवार सुबह 6 बजे माहिष्मती घाट में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे की उपस्थिति में अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, नर्मदा प्रेमियों एवं नागरिकों ने घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं निर्मल नर्मदा का संदेश दिया।