गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर में जर्जर पड़े मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कराया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर की मोहल्ला सराय में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े एक मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। जानकारी मुताबिक मोहल्ला सराय निवासी शबनम जमाल का मकान काफी समय से जर्जर था। नगर पंचायत ने निरीक्षण के बाद मकान को खतरनाक घोषित कर दिया था।