शाहपुर: कलेक्टर सौरभ संजय सनावणे ने शाहपुर के सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Shahpur, Betul | May 13, 2026 शाहपुर। बुधवार को बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सनावणे ने शाहपुर स्थित सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।