बरहट: बरहट के नूमर में तेजस्वी यादव ने सीएम व पीएम पर किया हमला
Barhat, Jamui | Apr 16, 2024 बरहट प्रखंड के नूमर गांव में मंगलवार को राजद उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। साथ ही नीतीश कुमार को पलटू राम कहा।जबकि तेजस्वी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।