अशोक नगर: जिले में खाद-बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
अशोकनगर जिले में किसानों को खाद न मिलने और लगातार बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने टेंट लगाकर किया जा रहा है। धरने का नेतृत्व किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखभान सिंह यादव और युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी कर रहे हैं। इसमें और भी नेता शामिल हुए हैं।