मेहदावल: नाथनगर के ग्राम पंचायत भवन पर अवैध कब्जा, जानवरों के लिए पशुबाड़ा बना दिया गया
ग्राम गालिमपुर के अधूरे पंचायत भवन में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर अपने जानवर बांध लिए हैं। पंचायत प्रधान सहित ग्रामीण चाहते हैं कि कब्जा हटाकर भवन को पूरा कर पंचायत कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। खंड विकास अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।