सुल्तानगंज: बिहुला-बिसहरी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोक आस्था और परंपरा में रंगा सुल्तानगंज
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित चित्रा सिनेमा हॉल के समीप बिहुला-बिसहरी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मां बिसहरी के जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा इलाका भक्तिमय नजर आ रहा है। अंग क्षेत्र की लोकसंस्कृति में बिहुला-बिसहरी की कथा का विशेष महत्व है। लोकमान्यता के अनुसार बिहु