कायमगंज: शमसाबाद क्षेत्र के 1 गांव निवासी अलग धर्म के प्रेमी युगल ने गुपचुप शादी कर खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय विशेष समुदाय युवक कुंदन पुत्र कमरुद्दीन का शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी को प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। दोनों चोरी छुपे मिलते रहे।देर रात लगभग 1 बजे दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।दोनों की हालत बिगड़ने पर युवक और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।