कानपुर: कानपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की आमसभा का आयोजन,बनाई गई कमेटियां,कमिश्नरेट पुलिस के खिलाफ आंदोलन की रणनीति की तैयारी
कानपुर कचहरी परिसर में आज अधिवक्ताओं ने आमसभा का आयोजन किया । कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री आदित्य सिंह ने जानकारी दी की अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे की पैरवी के लिए पांच सदस्य कमेटी और कमिश्नरेट पुलिस के खिलाफ संघर्ष करने के लिए 7 सदस्य कमेटी बनाई गई है।आगे की रणनीति संघर्ष कमेटी तैयार करेगी और प्रतिदिन प्रेस वार्ता के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।