नानपारा: मण्डहवा में पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिहा के मजरा मण्हवा में बीती 10/11 तारीख की रात चोरों ने एक पक्के मकान को निशाना बनाकर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और बक्से में रखे चांदी के जेवरात, साड़ी व करीब तीन हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।