अकलतरा: अकलतरा में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वार्ड 11 की पार्षद ने CCTV कैमरे लगाने की मांग की
अकलतरा नगर पालिका परिषद अकलतरा के वार्ड क्रमांक 11 की ने नगर के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नगर में बढ़ती चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर चिंता जताई है। पार्षद ने ज्ञापन में कहा कि कुछ वार्डों में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होने से नगरवासियों में भय का माहौल है।