जमुई: रिश्वतखोरी के आरोप में खैरा थाना के दरोगा और चौकीदार को एसपी ने किया निलंबित
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 जमुई जिले के खैरा थाना से जुड़े एक गंभीर भ्रष्टाचार मामले में एसपी विश्वजीत दयाल ने सख्त कदम उठाते हुए सोमवार 2 बजे महिला दरोगा जयश्री और चौकीदार आशीष तांती को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।