इटाढ़ी: 12 जुलाई को बक्सर के 18 केंद्रों पर होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा, 7032 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Itarhi, Buxar | Jul 9, 2026 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए।