हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
रहरा थाना पुलिस ने संज्ञेय अपराध करने की आशंका के चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय हसनपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।