लोनी: रिस्तल गांव में आया तूफान, 20 झोपड़ियां हवा में उड़ी, मलबे में दबे 50 से अधिक मजदूर, ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकाला
तुफान रिस्तल गांव से महमूदपुर गांव की तरफ आया। महमूदपुर रिस्तल गांव के बॉर्डर पर एक ईट का भट्टा है। मजदूरों ने भट्टे के पास ईंट और छप्पर से बनी झोपड़ियां बना रखी है। तुफान में मजदूरों की झोपड़ियां उड़ने लगी। झोपड़ियों में खड़ी दीवार तुफान के चलते गिर गई। वहां बनी करीब 20 झोपड़ियों की दीवार टूट गई। मलबे में दबकर 50 से अधिक युवक, महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।