बीकानेर: रानीबाजार पट्टी पैडा इलाके में पुलिस ने देर रात रॉयल हर्बल स्पा सेंटर पर दी दबिश, 6 को लिया हिरासत में
बीकानेर।कोटगेट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक काम की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।कोटगेट एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि रानीबाजार पट्टी पेड़ा इलाके में रॉयल हर्बल स्पा सेंटर मसाज के नाम पर अनैतिक काम हो रहा है। जिसके आधार पर सत्यापन के लिए एक कॉस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर गया।