बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग के दिए गए निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक स्वास्थ्य सेवा, योजना तथा कार्यक्रम की जिला, खंड तथा सेक्टर स्तर पर समंकों के आधार पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि जिला सभी रैंकिंग में उच्च स्थान पर रहे और आमजन को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।