बीकानेर: रानीबाजार स्थित मैरिज हॉल में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज आज हुआ वायरल
बीकानेर। शहर में वैवाहिक स्थलों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसका एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला विवाह वाले परिवारों की महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करती है और मौका पाकर वहां से सामान और जेवरात उठाकर रफू चक्कर हो जाती है। ऐसा ही एक मामला रानी बाजार स्थित राधा किशन पैलेस का सामने आया है।