बीकानेर: सरहद से समंदर बाइक रैली आज जैसलमेर रोड से हुई रवाना
बीकानेर। भारतीय सेना के प्रति आम लोगों में विश्वास और उत्साह बढ़ाने के लिए “सरहद से समंदर” बाइक रैली जैसलमेर के लिए रवाना हुई। इससे पहले रैली में शामिल बाइकर्स सुबह अपना घर आश्रम गए।जहां बुजुर्गों के साथ ये जवान समय बिताया। वहां से जयपुर रोड स्थित बीकानेर बॉयज स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया। स्टूडेंट्स को सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में बताया।