बीकानेर: नाल थाना क्षेत्र में गांधी पाऊं के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, चार घायलों को पीबीएम में भर्ती कराया गया
जिले के नाल थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर में चार जने घायल हो गए हैं। घायलों को राहगीरों की मदद से पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि गांधी प्याऊ के पास तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिले आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो-दो युवक घायल हुए हैं।