सहजनवा: सहजनवां जाते समय हेलीकॉप्टर से बरहुआं पावर हाउस के पास फैली गंदगी देखकर मुख्यमंत्री योगी भड़के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहजनवां जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से उनकी नजर बरहुआं पावर हाउस के पास लंबे समय से जमा कूड़े और फैली गंदगी पर पड़ी। गंदगी देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।