प्रतापगढ़: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिविल सर्विसेज कबड्डी चयन ट्रायल्स शुरू हुए
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज कबड्डी चयन/ट्रायल्स बुधवार दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। पूरे प्रदेश से कर्मचारी व अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। चयनित खिलाड़ी यूपी टीम बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की देखरेख राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जयहिंद गहलोत कर रहे हैं। आयोजन कल भी जारी रहेगा।