प्रतापगढ़: कटरा इंद्र कुवर निवासी अधेड़ की सांड़ के टक्कर से इलाज के दौरान हुई मौत
कोतवाली देहात अंतर्गत कटरा इंद्र कुवर निवासी नन्हें लाल हरिजन अपनी पत्नी के साथ बीते बुधवार की सुबह अपने किसी रिश्तेदार के यहां जेठवारा की तरफ प्रोग्राम में गए थे। रात में वापस आते समय नारायणपुर के पास सांड़ और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसके कारण नन्हें लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा जिला मेडिकल कालेज भिजवाया गया ।