इटाढ़ी: जिले में बदला मौसम, तेज आंधी से ई-रिक्शा पर गिरा पेड़
Itarhi, Buxar | Apr 29, 2026 जिले में अचानक मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज धूल भरी आंधी, बारिश के साथ घूप अंधेरा छा गया। बक्सर धनसोई, इटाढ़ी समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई। जिले के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई और रेलवे परिचालन भी बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि देर शाम तक किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।