फरीदपुर: खनी नवादा गांव में साइकिल से टक्कर के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, युवक की हालत गंभीर
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खानी नवादा गांव में साइकिल से टक्कर के बाद एक युवक पर लाठी डंडों से हमला किया गया हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है