चूरू: महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को कलेक्ट्रेट सर्किल के पास से किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 4, 2025 चूरू की महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को कलेक्ट्रेट सर्किल के पास से गिरफ्तार किया है। महिला थाना के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र रेडडू ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि रतननगर की एक महिला ने जनवरी 2024 में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया था।