जमुई: ईंटाबाँध में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने ईंट से हमला कर महिला को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंटाबांध गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने ईंट से हमला कर स्व: लालबिहारी यादव की पत्नी मनिता देवी को घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद परिजन द्वारा घायल महिला को बुधवार की सुबह 8:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।