डिंडौरी: कोतवाली पुलिस ने आईटीआई के पास 77 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
डिंडौरी आईटीआई के पास में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए 77 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया । दरअसल कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 25 हजार 270₹ का माल मशरूम का जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।