गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर काकाठेर के बीच रेलवे फाटक 51/एसपीएल 27 जनवरी सुबह 8:00 से 31 जनवरी शाम 8:00 तक बंद रहेगा
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर काकाठेर के बीच स्थित रेलवे फाटक 51/एसपीएल मेरठ वाला 27 जनवरी की सुबह 8:00 बजे से 31 जनवरी की शाम 8:00 बजे तक बंद रहेगा। जिससे गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गजरौला रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया की रेलवे लाइन में ओवर हॉलिंग का कार्य मशीनों के द्वारा किया जाएगा।