आलमनगर: बीआरसी परिसर में ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित
प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित सभागार में रविवार को ज्ञान-विज्ञान समिति का 12वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का अध्यक्षता मुकुंद प्रसाद यादव ने किया। जहां नए सिरे से ज्ञान-विज्ञान समिति का गठन किया गया। ज्ञान-विज्ञान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक मुरलीधर यादव के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय समिति का गठन कराया गया।