नावानगर: सड़क किनारे खड़े लोडर ट्रैक्टर से टकराई नावानगर अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी, चालक व अमीन घायल
नावानगर प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के समीप शनिवार की रात 8 बजे अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी सड़क किनारे खड़े लोडर युक्त ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि सरकारी वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक धर्मेंद्र कुमार तथा अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन श्रवण कुमार शर्मा घायल हो गए।